Aligarh News: पुलिस नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी
अलीगढ़, अगस्त 5 -- Aligarh News: विजयगढ़। पुलिस में नौकरी के नाम पर एक युवक ठगी का शिकार हो गया। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा निवासी शिवम वर्मा पुत्र संतोष वर्मा ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा है कि 20 जनवरी 2024 को यूपी पुलिस में नौकरी लगवाने के लिए उससे चार लाख रुपये मांगे गए। इस पर उसने तीन लाख रुपये ऑनलाइन गोविल पुत्र मनीष शर्मा निवासी राने थाना गोंडा के खाते में जमा करा दिए। एक लाख रुपये राजीव उर्फ कलिया, सतेंद्र पुत्र जगदीश को दिए। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। अब जब भी वह रुपये वापस मांगने जाता है तो आरोपी उसे मारने की धमकी देते हैं। शिकायत पर एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.