अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: दादाें, संवाददाता। अतरौली विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक बीरेश यादव के द्वारा रविवार काे क्षेत्र के आलमपुर चौराहे पर पीडीए महापंचायत का विशाल आयाेजन किया गया। पीडीए पंचायत काे सम्बाेधित करने से पहले पूर्व विधायक बीरेश यादव नगला भूड स्थित अपने निजी फार्म हाउस से विशाल बाइक रैली में मौजूद हजाराें की संख्या में बाइक सबार सपा कार्यकर्ताओ के साथ रैली के साथ महापंचायत काे सम्बाेधित करने आलमपुर चौराहे पर पहुचें। पीडीए महा पंचायत में उत्तर प्रदेश विधान परिषद समाजवादी पार्टी के नेता संजय लाठर मुख्य अतिथि के रूप में महा पंचायत मे शामिल हुए। मुख्य अतिथि संजय लाठर ने भाजपा सरकार पर सीधे निशाना साधा और कहा कि पीडीए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक को ध्यान में रखते हुए सभी को साथ लेकर चलने बाली पार्टी समाजवादी पार्...