अलीगढ़, अगस्त 13 -- Aligarh News: दादाें, संवाददाता। क्षेत्र के जिरौली स्थित बाबूसिंह स्मारक इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में बुधवार को पीडीए महापंचायत का भव्य आयोजन किया गया। महापंचायत में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे हजारों की तादाद में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक न्याय, किसान हित, युवाओं के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरीश यादव ने किया। महापंचायत के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य अकराबाद विजेंद्र यादव ने किया। महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि पीडीए केवल राजनीतिक भागीदारी का विषय नहीं, बल्कि समाज के उन सभी वर्गों की आवाज है जिन्हें समान अवसर, सम्मान और...