Aligarh News: पिता को खाना देने जा रहे किशोर की नाले में गिरने से मौत
अलीगढ़, जुलाई 22 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता पिता को खाना देने जा रहे किशोर की मंगलवार को गूलर रोड शक्तिनगर के पास नाले में गिरने से मौत हो गई। किशोर फायर ब्रिगेड पर फल की ठेली लगाने वाले पिता को दोपहर का खाना लेकर जा रहा था। आसपास के लोगों ने किशोर को मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने पुलिसिया कार्रवाई से इनकार दिया है। परिवार वालों ने बताया कि किशोर दौरे की बीमारी से ग्रसित था। घटना की फुटेज नगर निगम ने जारी की है और हादसे पर दुख जाहिर किया है.
घटना का विवरण नगला मसानी निवासी सुभाष कश्यप फायर ब्रिगेड के पास फल की ठेली लगाते हैं। उनका बेटा संजय उर्फ ठाकुर 16 साल मंगलवार को घर से खाना लेकर जा रहा था। गूलर रोड शक्ति नगर के पास रास्ते में वह दुकान के पास पानी पीने लगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.