अलीगढ़, सितम्बर 9 -- Aligarh News: अलीगढ़। वार्ड 27 ब्रह्मनपुरी के पार्षद योगेश जौहरी का बुधवार को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। दो दिन पहले उनको पेट में तकलीफ होने पर भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने वेंटीलेटर पर रखा था। बुधवार की दोपहर को पार्षद योगेश जौहरी के निधन की खबर आई। पार्षद के आकस्मिक निधन पर मेयर प्रशांत सिंघल समेत पार्षदों ने गहरा दुख जताया। नगर निगम प्रशासन ने भी निधन पर दुख जताया। इससे पहले एक महिला पार्षद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। खाली वार्डों की जिम्मेदारी नगर आयुक्त के पास रहेगी। शासन के दिशा निर्देश पर ही दोनों वार्डों में चुनाव कराया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...