अलीगढ़, सितम्बर 25 -- Aligarh News: अलीगढ़। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बाबू धाम कालोनी में पाइप गोदाम के ऑफिस से चोर हजारों रुपए की नगदी पार कर ले गया। पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बापूधाम कालोनी निवासी गौरव वाष्र्णेय का सारसौल में पाइप गौदाम है। मंगलवार को एक युवक गोदाम के दफ्तर में गल्ले से करीब दस हजार रुपए चोरी कर ले गया। आरोपी की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...