अलीगढ़, अगस्त 18 -- Aligarh News: छर्रा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज पांच दिन बाद ही नवविवाहिता अपने मायके लौट आई। इसके बाद उसने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला अब परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया है, जहां दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि 19 जुलाई को युवती की शादी हुई थी। 20 जुलाई को वह ससुराल पहुंची। 21 जुलाई को ससुराल में देवी जागरण का कार्यक्रम हुआ, जबकि 22 जुलाई को मुंह दिखाई की रस्म पूरी हुई। इसके अगले ही दिन, यानी 23 जुलाई को युवती अपने मायके वापस आ गई। मायके लौटने के बाद युवती ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई है। युवती का कहना है कि उसके साथ इतनी मारपीट की गई कि वह अपनी सोचने-समझने की ...