अलीगढ़, जुलाई 16 -- Aligarh News: अलीगढ़। एसएसपी नीरज जादौन ने जिले के पांच थानों के प्रभारी बदल दिए। इनमें इगलास से इंस्पेक्टर दिनेश कुमार (डीके) सिसोदिया को महुआखेड़ा थाना प्रभारी व लोधा से एसओ उपेंद्र कुमार को सासनीगेट थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर राजीत वर्मा को इगलास थाना प्रभारी, गोंडा थाना प्रभारी बालेंद्र सिंह को थाना लोधा का प्रभारी, सासनीगेट थाने में अतिरिक्त निरीक्षक सुधीर कुमार को महुआखेड़ा थाने में अतिरिक्त निरीक्षक, पुलिस लाइन एसआई मोनू कुमार आर्या को गोंडा थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, महुआखेड़ा थाने के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह को यूपीपीसीएल में प्रतिनियुक्ति पर स्थानांतरण होने पर पुलिस लाइन भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...