अलीगढ़, जुलाई 20 -- Aligarh News: अकराबाद (अलीगढ़), संवाददाता। अकराबाद थाना क्षेत्र में चचेरे भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने जुर्म बयां किया तो हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए। बोला कि गाली देने के बाद वह इतना गुस्सा आ गया कि उसने चाकू से असलम की गर्दन पर वार किए। पहले वार में गर्दन पूरी तरह वहीं कटी, मगर खून बहने लगा। इसके बावजूद वह कच्चे रास्ते से उसे घसीटते हुए खेत में ले गया। वहां जमीन पर रखकर गर्दन को बेरहमी से काट डाला। इसके बाद उसकी शर्ट उतारकर सिर को उसमें लपेटा और कुछ दूर फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने जब सिर बरामद किया था तो उसके कान व निचला हिस्सा जानवरों ने नोंच लिया था।

हत्या की घटना शनिवार सुबह पिलखना-बरला मार्ग से कौड़ियागंज जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित सरकारी स्कूल के पास मु...