Aligarh News: पशुओं का उपचार करने वाले झोलाछापों पर होगी कार्रवाई
अलीगढ़, अगस्त 1 -- Aligarh News: झोलाछाप, अपंजीकृत पशु चिकित्सक और घटिया सीमन स्ट्रॉ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददातापशुपालकों के हितों से खिलवाड़ करने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बिना अनुमति पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान करने वाले पैरावेट, अपंजीकृत पशु चिकित्सक एवं झोलाछाप और निम्न गुणवत्ता के सीमन स्ट्रॉ का अनधिकृत विक्रय करने वालों के खिलाफ डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।अधिकृत पैरावेट/मैत्री एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता निर्धारित क्षेत्र में संबंधित पशु चिकित्साधिकारी के सुपरविजन एवं निर्देशन में ही कार्य करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। जांच एवं कार्रवाई के लिए संयुक्त टीम भी गठित कर दी हैं। यह भी पढ़ें- पदमा में संचालित अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.