अलीगढ़, जुलाई 22 -- Aligarh News: अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता बेसिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को अब सुपर-20 और सुपर-30 पाठक उपाधि से पुरस्कृत किया जाएगा। बच्चों को यह उपाधि किताबें पढ़ने पर दी जाएगी। यह पहल 'सब कुछ छोड़कर पढ़ें' अभियान के तहत किया जाएगा।

पढ़ने की संस्कृति को मजबूत करना माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों में इसी शैक्षिक सत्र से बच्चों में पढ़ने की संस्कृति को मजबूत करने के लिए 'सब कुछ छोड़कर पढ़ें' अभियान शुरू किया है। इसके तहत सभी विद्यालयों में बच्चे रोज समाचार पत्र पढ़ेंगे और प्रमुख खबरों पर चर्चा करेंगे। 20 से ज्यादा किताबें बढ़ने वालों को सुपर-20 और 30 से ज्यादा किताबें पढ़ने वालों को सुपर-30 पाठक घोषित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यालयों में पढ़ने की आदत विकसित करना, डिजिटल उपकरणों पर लगने वाला समय कम करना और समाचार प...