अलीगढ़, अक्टूबर 6 -- Aligarh News: अलीगढ़। विकास भवन में मंगलवार को सीडीओ योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसान, कंबाइन हार्वेस्टर मालिक, एफपीओ को बुलाया गया। कृषि उप निदेशक चौ. अरुण कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान किसानों को बताया कि यदि कोई कंबाइन हार्वेस्ट बिना एसएमएस के चलाते हुए पाया जाता है तो उसके तत्काल सीज किया जाएगा। साथ ही पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण व उससे होने वाले दमा, एलर्जी, ह्रदय रोग को लेकर जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...