अलीगढ़, जुलाई 11 -- Aligarh News: चंडौस, संवाददाता। क्षेत्र के गांव भगतपुर में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट कर लहूलुहान कर दी। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर पत्नी की हत्या होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला घर में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार गांव भगतपुर निवासी मुनेश चौहान ने शराब के नशे में अपनी पत्नी चाइना देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट की। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद में पत्नी को पीटा मारपीट के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। इसके बाद मुनेश ने स्वयं पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर पत्नी की हत्या होने की सूचना दे दी। ...