अलीगढ़, नवम्बर 3 -- Aligarh News: अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाका निवासी महिला ने अपने पति पर बिना अनुमति के उसकी फोटो इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि 24 अगस्त को उसे जानकारी मिली कि उसके पति ने उसकी फोटो बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। आरोप है कि इस कृत्य से उसकी सामाजिक छवि को ठेस पहुंची है और उसे व उसके परिवार को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...