अलीगढ़, सितम्बर 8 -- Aligarh News: अलीगढ़। महानगर के पक्की सराय वार्ड नंबर-20 में विकास कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि वार्ड की कई स्ट्रीट लाइट और सोलर लाइट लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जबकि इसकी सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा का पोस्टर है और उसके पास कचरा फेंका गया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यहां पर यही स्थिति रोजाना की रहती है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: कांग्रेसियों ने नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन हिन्दुस्तान समाचार पत्र सोशल मीडिया पर वायरल विधायक के पोस्टर के फोटो की पुष्टि नही...