अलीगढ़, जुलाई 9 -- Aligarh News: लोधा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव करसुआ में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) की किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने पहुंचकर किसानों को एकजुट रहने का आह्वान किया। इससे पहले दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ गांव में रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से किसानों को संगठन से जुड़ने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जल निगम की ओर से गांव-गांव में पेयजल की टंकियां तो स्थापित कर दी गई हैं, लेकिन अधिकांश स्थानों पर अभी तक उनका संचालन शुरू नहीं हो सका है, जिससे ग्रामीणों को अपेक...