अलीगढ़, सितम्बर 23 -- Aligarh News: गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाली से राहगीर परेशान, आए दिन बाइक सवार हो रहे घायल मडराक, संवाददाता। नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव नोहटी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले दो वर्षों से बेहद बदहाल स्थिति में है। प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त करने के सख्त निर्देशों के बावजूद स्थानीय प्रशासन इस रास्ते की मरम्मत कराने में नाकाम रहा है।

सड़क पर गिट्टी से राहगीर हुए घायल समाजसेवी सोनू ठाकुर ने बताया कि सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं और दोनों ओर नुकीली गिट्टियां फैली हुई हैं। इस कारण आए दिन बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क पर होने वाले जलभराव और उड़ती धूल-मिट्टी ने पैदल यात्रियों का निकलना भी दूभर कर दिया है। इस मुख्य मार्ग से नोहटी समेत कई अन्य गा...