अलीगढ़, सितम्बर 9 -- Aligarh News: अलीगढ़। इनर व्हील क्लब अलीगढ़ पहल द्वारा नेशन बिल्डर अवार्ड के अंतर्गत महेंद्र नगर स्थित अनुपम बाल विद्यालय जूनियर हाई स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की 5 समर्पित शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से नई लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया गया। डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन ज्योति मित्तल ने क्लब की ओर से लाइब्रेरी के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की। कार्यक्रम में क्लब की प्रेसिडेंट पूनम शर्मा, सेक्रेटरी अलका वार्ष्णेय, ट्रेजरार साधना वार्ष्णेय, जेपीसी दीपाली अग्रवाल, क्लब की प्रेसिडेंट पूनम शर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाते ही नहीं बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...