अलीगढ़, अगस्त 25 -- Aligarh News: अलीगढ़। धनीपुर मंडी स्थित शिव मंदिर में श्रीराम कथा चल रही है। सोमवार को कथा व्यास दीपक मिश्र महाराज ने शबरी प्रसंग का वर्णन किया। कथा व्यास ने बताया कि प्रभु श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मिलने के बाद वह वन वन भटकते हैं। उसी समय उनकी मुलाकात शबरी से होती है। शबरी के निश्चल प्रेम के भाव में आकर प्रभु श्रीराम जूठे बेर खाने लगते हैं। यह देख शबरी मैया की आंखों से आंसू की धार बह निकलती है। प्रभु शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश देते हैं। यह पावन मिलन हृदय को गदगद कर देता है। कुशलपाल सिंह और स्नेहलता ने व्यास पूजन किया। कथा में भूपेंद्र शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, पार्षद अजीत चौधरी, अखिलेश तिवारी, मनवीर सिंह, लक्ष्मी राज सिंह, रेशम पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, योगेश सिंह, शाका भारद्वाज मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...