अलीगढ़, अगस्त 6 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। जनहित से जुड़ी विकास परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी विभाग एवं कार्यदायी संस्थाएं निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। जिन परियोजनाओं में प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनमें जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित ठेकेदारों पर नियमानुसार पेनाल्टी लगाई जाए। यह बातें गुरूवार को डीएम अविनाश कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली अपूर्ण निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में कहीं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं के लिए अभी तक भूमि चिन्हांकन नहीं हुआ है, वे संबंधित एसडीएम से समन्वय स्थापित कर शीघ्र उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराएं। न्...