अलीगढ़, अगस्त 31 -- Aligarh News: अलाीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता लाल डिग्गी कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में संचालित नियो फिटनेस जिम को नगर आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी की सीईओ प्रेम प्रकाश मीणा ने नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस जारी कर जिम संचालक से जवाब मांगा है। जवाब नहीं आने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट व करार समाप्त करने की कार्रवाई नगर निगम व स्मार्ट सिटी के स्तर से की जाएगी।बीते दिनों नगर आयुक्त/सीईओ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संज्ञान में आया है कि नियो फिटनेस परिसर से संबंधित एक वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं डिजिटल न्यूज पोर्टलों पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। वीडियो में जिम परिसर के भीतर की गतिविधियां प्रदर्शित होने के कारण सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की टिप्पणियां एवं प्रतिक्रियाएं सामने आईं। जिससे कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर की छवि प...