अलीगढ़, जुलाई 23 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के हाईवे से सटे इलाकों में सात थाना क्षेत्रों में 100 से अधिक होटल अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। हैरानी की बात है कि पिछले एक साल में ही 30 से 40 नए होटल खुल गए हैं। किसी के पास रजिस्ट्रेशन नहीं है तो कोई बिना फायर एनओसी के चल रहा है। यहां अनैतिक गतिविधियां चलती रहती हैं। कई पर राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है। जब घटनाएं होती हैं, तो होटल को बंद कर दिया जाता है। फिर कुछ दिन बाद फिर से अवैध कारोबार शुरू हो जाता है। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता के भतीजे के होटल में रेप, होटलों में बहलाकर लाई जा रहीं नाबालिग लड़कियांहोटलों की संख्या और अवैध गतिविधियां शहर के थाना रोरावर, लोधा, बन्नादेवी, गभाना क्षेत्रों में 60 से अधिक होटल संचालिक हो रहे हैं। वहीं, गांधीपार्क, महुआखेड़ा व अकराबाद क्ष...