अलीगढ़, सितम्बर 29 -- Aligarh News: अलीगढ़। जीटी रोड धनीपुर मंडी के सामने विकास लोक कॉलोनी में नाला निर्माण के चलते सड़क पर पानी भर रहा है। इससे आने जाने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्कूली बच्चों को समस्या होती है। वार्ड 62 में 15 दिन से पंप सेट खड़ा है, लेकिन पानी निकासी नहीं हो रही है। विकास लोक कॉलोनी, वार्ड 62 में नाला निर्माण कार्य के चलते स्थानीय लोगों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के कारण मार्केट एक महीने से अधिक समय से बंद पड़ी है, जिससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। नगर निगम से पानी निकासी व नाला निर्माण में तेजी लाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...