अलीगढ़, जुलाई 28 -- Aligarh News: अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्राध्यापक डा. दिवाकर राघव ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। एपीआरओ योगेश कौशिक ने कहा कि नशा मुक्ति केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। आयोजन में डा. शगुफ्ता परवीन, डा. हृदेश, मयंक जैन, अजय राठौर का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...