Aligarh News: नवदुर्गा मंदिर से निकली भव्य काली शोभायात्रा
अलीगढ़, अक्टूबर 18 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। नवदुर्गा मंदिर, ज्वालापुरी (नौरंगाबाद) से शनिवार को कालरात्रि के अवसर पर मां काली की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान लोगों ने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।महाबोधि ज्योतिष अनुष्ठान केंद्र के आचार्य हेमेंद्र शास्त्री ने बताया कि कालरात्रि के पावन दिन सभी भक्तगणों ने मिलकर इस शोभायात्रा का आयोजन किया। भक्तों ने मां काली से प्रार्थना की कि वे समस्त जगत का कल्याण करें, सभी के रोगों व कष्टों का नाश करें। संसार में आ रही आपदाओं व प्रलयकारी शक्तियों से रक्षा कर अपने आशीर्वाद से उद्धार करें। शोभायात्रा नवदुर्गा मंदिर प्रांगण (ज्वालापुरी) से शुरु होकर छर्रा अड्डा और ज्वालापुरी क्षेत्र की विभिन्न गलियों से गुजरी। यह भी पढ़ें- Munger News: मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.