अलीगढ़, नवम्बर 7 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत नर्सिंग कर्मियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष लगातार मांगें उठाने, धरना-प्रदर्शन एवं अन्य प्रयासों के बावजूद समाधान नहीं होने पर एएमयू नर्सेज एसोसिएशन ने अपने अधिकारों की लड़ाई न्यायालय तक पहुंचाई।न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की एकल पीठ ने एएमयू नर्सेज एसोसिएशन बनाम यूनियन ऑफ इंडिया एवं अन्य मामले में सुनवाई करते हुए एएमयू कुलपति को निर्देश दिया है कि नर्सिंग संवर्ग की भर्ती एवं पदोन्नति सहित उठाई गई मांगों पर नियमानुसार विचार कर दो माह के भीतर कारणयुक्त एवं स्पष्ट आदेश पारित करें। एसोसिएश...