अलीगढ़, अगस्त 1 -- Aligarh News: लोधा, संवाददाता। रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल स्थित अहमद नगर में शुक्रवार को घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। घटना में महिला का चेहरा, कंधे, हाथ और पैर गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में पता चला कि पति बेरोजगार है, जिसे लेकर विवाद होता था। कुछ दिन पहले पति घर छोड़कर चला गया था। लेकिन, खुद पर लगे बेरोजगारी के आरोपों की खुन्नस में वह पैसे देने के बहाने आया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। शुक्रवार को यूपी-112 पर सूचना मिली कि शाहजमाल क्षेत्र में एक महिला पर उसके पति ने तेजाब डाल दिया है। सूचना मिलते ही शाहजमाल चौकी प्रभारी महेश चंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि यास्मीन अपने पति आबाद के साथ रहमानिया...