Aligarh News: नदी के पुल की दीवार से टकराकर बाइक सवार की मौत
अलीगढ़, अगस्त 24 -- Aligarh News: गंगीरी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव मलसई में रविवार सुबह नीम नदी के पुल की दीवार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजकर परिजनों को हादसे की सूचना दी। जिला एटा के कोतवाली हाथीगेट क्षेत्र में रहने वाले 24 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र रामसनेही अपने मित्र राजेश पुत्र तालेवर के साथ बाइक द्वारा थाना गंगीरी के गांव हुसैपुर देयमाफी में अपनी बहन के यहां शनिवार की शाम घूमने आया था। रविवार सुबह करीब चार बजे दोनों युवक बाइक द्वारा अपने घर के लिए चल दिए। थाना क्षेत्र के गांव मलसई नीम नदी के क्षतिग्रस्त पुल के आगे दीवार में बाइक सवार टकराने से जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान गश्त कर लौट रही पुलिस ने देखा त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.