अलीगढ़, अक्टूबर 27 -- Aligarh News: अतरौली। अतरौली क्षेत्र में सिंचाई विभाग की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। धर्मपुर रजवाहा की पटरी गांव जगतपुर के निकट रमेश चंद के खेत और राकेश चौधरी के बाग के पास कट गई है। इससे सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए हैं और हाल ही में बोई गई आलू की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने बताया कि रविवार को पटरी कटी थी, सूचना देने के बावजूद सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह तक पानी लगातार खेतों में भरता रहा। पटरी कटने से किसान रमेश चंद और वीरेंद्र सिंह के बोए हुए आलू के खेत पूरी तरह डूब गए हैं। वहीं देववीर सिंह, सोहन सिंह मानगढ़ी, योगेंद्र सिंह समेत कई किसानों ने बुवाई के लिए खेत तैयार किए थे, उन खेतों में भी पानी भर जाने से बुवाई पर संकट खड़ा हो गया है। आलू की महंगी लागत और फि...