अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। त्योहारों के अवसर पर सीएम होंडा की ओर से ग्राहकों के लिए 'द होंडा जॉय फेस्ट' विशेष ऑफर अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत होंडा के दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षक फाइनेंस सुविधाओं, कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर और निश्चित उपहारों का लाभ मिलेगा। इस विशेष अभियान के तहत ग्राहकों को चुनिंदा मॉडलों पर आकर्षक डाउन पेमेंट और ईएमआई की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा, प्रत्येक खरीद पर निश्चित उपहार और 'खुल जा सिम सिम' ऑफर के तहत गोल्ड कॉइन, कैश वाउचर, होंडा एक्सटेंडेड वारंटी और अन्य पुरस्कार जीतने का अवसर दिया जा रहा है। निदेशक प्रबल सिंह ने बताया कि होण्डा टूव्हीलर उपलब्ध ऑफर्स के कारण उत्साह देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...