अलीगढ़, जुलाई 25 -- Aligarh News: गभाना, चंडौस में चार डेयरियों पर छापेमारी, ताजपुर के अमन मिल्क डेयरी संचालक पर केस अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता । फूड विभाग ने शुक्रवार को गभाना क्षेत्र मं चेकिंग अभियान चलाते हुए मिलावट का भंडाफोड़ किया है। गभाना व चंडौस में चार डेयरियों पर छापेमारी की गई, जिसमें दो हजार लीटर से अधिक दूध, चाढ़े चार कुंतल से अधिक पनीर, रिफाइंड, पाम ऑयल व मिश्रित दूध नष्ट कराया गया। वहीं चंडौस के ताजपुर में अमन मिल्क डेयरी पर मुकदमा कायम कराया गया है।फूड विभाग ने शुक्रवार को कान्हा डेयरी मोहित कुमार टीकरी भावपुर कसेरू चंडौस की डेयरी पर छापेमारी की। जिसमें दो हजार लीटर दूध, चाढ़े चार कुंतल पनीर को नष्ट कराया। यह भी पढ़ें- दो हजार लीटर मिलावटी दूध व चार कुंतल पनीर नष्ट कराई 50 हजार रुपये से अधिक की सामग्री को सीज किया। स्किम्ड म...