Aligarh News: दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई महिला
अलीगढ़, अगस्त 9 -- Aligarh News: खैर, संवाददाता। दो छोटे बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ गई युवती थाने पहुंची, लेकिन पति और मायके-ससुराल पक्ष की काफी देर तक की गई समझाइश के बावजूद अपने फैसले पर अड़ी रही। दोनों बच्चे मां से लिपटकर रोते रहे, मगर युवती ने उनकी बात भी नहीं मानी और प्रेमी के साथ चली गई। बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के पला चांद हलका स्थित एक गांव की युवती कुछ दिन पहले अपने दो बच्चों को छोड़कर राया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ चली गई थी। पति की तहरीर पर कोतवाली खैर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बीते दिन युवती स्वयं थाने पहुंची और प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई।इस दौरान मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। पति और भाई ने बच्चों का हवाला देकर उसे रोकने की कोशिश की। दोनों बच्चे भी मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.