Aligarh News: दो पक्षों में फायरिंग, झगड़ा देखने के लिए रुके राहगीर को लगी गोली
अलीगढ़, जुलाई 27 -- Aligarh News: अकराबाद, संवाददाता। अकराबाद क्षेत्र के गांव पनेठी में रविवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद विवाद हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के बीच तीन से चार राउंड फायरिंग हुई। इसमें एक गोली झगड़ा देख रहे एक राहगीर को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महुआखेड़ा क्षेत्र के गांव खानगढ़ी निवासी दीपक पुत्र शीलेंद्र व हरदुआगंज क्षेत्र के गांव अलहदादपुर निवासी दिनेश पुत्र रघुवीर सहाय (मूल निवासी थाना जैथरा, जनपद एटा) के बीच रंजिश के चलते कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग शुरू हो गई। इसी बीच झगड़ा देख रहे बरला क्षेत्र के गांव टिकरी निवासी नवीन सिंह की कमर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.