अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- Aligarh News: मडराक, संवाददाता। सरायगढ़ी बाईपास रोड निवासी मोहन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जब वह अपनी जमीन की देखभाल करने पहुंचे, तो करीब 50 अज्ञात लोगों ने एकराय होकर उन पर व पुत्रों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किया और उनके मोबाइल व रुपये छीन लिए। वहीं, दूसरे पक्ष के खेरिया ख्वाजा बुद्धा निवासी नरेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने चिरौलिया गांव में एक जमीन का सौदा 1 करोड़ 35 लाख रुपये में किया था और पूरी रकम चुका दी थी। आरोप है कि अब विक्रेता बैनामा करने में टालमटोल कर रहे हैं और राजनीतिक धौंस दिखाकर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। बुलाकर उनके साथ भी मारपीट की गई। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल चुकी है और जांच कर कार्रवाई...