अलीगढ़, अगस्त 2 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम ने रविवार को दिनभर कई रंग दिखाए। शनिवार रात हुई झमाझम बारिश के बाद रविवार सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे। लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन सुबह धूप निकलने से बारिश की संभावना कमजोर पड़ गई। दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली और आसमान पर काले बादल छा गए। इस दौरान हरदुआगंज, अतरौली और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई, जबकि शहर के कुछ हिस्सों में सिर्फ बादल ही छाए रहे। हालांकि, शाम होते-होते मौसम ने एक बार फिर रुख बदला। शहर के सासनीगेट, नौरंगाबाद सहित कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में मानसूनी गतिविधियां अभी पूरी तरह सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी ...