Aligarh News: देवर-भाभी के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बड़े भाई पर हमला
अलीगढ़, नवम्बर 9 -- Aligarh News: अकराबाद। थाना क्षेत्र के गांव सुहावली में देवर-भाभी के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बड़े भाई पर छोटे भाई ने हमला कर दिया। मारपीट में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी छोटे भाई को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, गांव सुहावली में किसी बात को लेकर देवर और भाभी के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। झगड़ा बढ़ता देख बड़ा भाई जितेंद्र बीच-बचाव कराने पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान छोटे भाई ने जितेंद्र पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.