अलीगढ़, अगस्त 4 -- Aligarh News: जट्टारी, संवादाता। टप्पल थाना क्षेत्र के कस्बा जट्टारी में सोमवार सुबह कार सवार बदमाशों ने एक दूध डेयरी के मैनेजर पर हॉकी और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना सुबह करीब 8:15 बजे की है, जब माधव डेयरी के मैनेजर परवेंद्र (निवासी बुलंदशहर) स्कूटी से दूध टैंकर का वजन कराने जा रहे थे तभी अंडारेश्वर महादेव मंदिर के पास खड़ी हरियाणा नंबर की एक्सयूवी कार से उतरे बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए स्टील दुकान संचालक गुलवीर सिंह और डेयरी के दूध रिसीवर जितेंद्र को भी हमलावरों ने पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर कार में सवार दो महिलाओं को मौके पर ही छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया है। गंभीर रूप से घायल पर...