अलीगढ़, जुलाई 24 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 33 केवी घंटाघर विद्युत आपूर्ति में अचानक ब्रेकडाउन होने से गुरुवार को दीवानी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल होने से वकीलों, वादकारियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कामकाज पर भी असर पड़ा। इसके अलावा जनकपुरी, महावीर पार्क, मैरिस रोड सहित कई इलाकों में भी लंबे समय तक बिजली संकट बना रहा। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली न होने से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को कई स्थानों पर पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई, क्योंकि बिजली न होने से पानी की मोटरें नहीं चल सकीं। विद्युत विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच कर तकनीकी खामियों को दूर किया, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से विभिन्न क्षेत्रों में बिज...