Aligarh News: दीया वशिष्ठ ने 32 बोर सेंटर फायर पिस्टल में जीता रजत पदक
अलीगढ़, नवम्बर 3 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ की बेटी और प्रतिभाशाली निशानेबाज दीया वशिष्ठ ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। देहरादून में 23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिया ने 32 बोर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता।लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग एंड स्पोर्ट्स की खिलाड़ी दिया ने 281 अंकों का शानदार स्कोर बनाया और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस व सेना की दिग्गज निशानेबाजों को पछाड़ा। पुरुष प्रधान मानी जाने वाली इस स्पर्धा को पहली बार महिला वर्ग में शामिल किया गया था, जिसमें दिया का यह प्रदर्शन बेहद खास माना जा रहा है। अब दीया आगामी 69वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में चार स्पर्धाओं - 25 मीटर सेंटर फायर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.