Aligarh News: दहेज के लिए विवाहिता को बच्चों सहित घर से निकाला
अलीगढ़, जुलाई 11 -- Aligarh News: इगलास, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरा नगला निवासी सुनीता देवी ने अपने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में सुनीता ने बताया कि उसकी शादी 7 जुलाई 2015 को गोपालपुर-भूतपुरा (हाथरस) निवासी मनोज कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मनोज, ससुर सत्यपाल, सास विजय कुमारी और देवर राजेश अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता के अनुसार, उसके पति के अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। आरोप है कि 12 मार्च 2026 की रात रुपये न देने पर पति ने दुपट्टे से उसका गला घोंटने का प्रयास किया और बच्चों सहित घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर डीके सिसौदिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है。 यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.