Aligarh News: दहेज के लिए प्रताड़ना, तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला
अलीगढ़, सितम्बर 17 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद सिविल लाइन के जमालपुर में दहेज में कार न मिलने पर शौहर ने महिला के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। तब से महिला मायके में ही रह रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शौहर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।जमालपुर निवासी आयशा का निकाह 2013 में गाजियाबाद के शहीद नगर निवासी गुलजार के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन कार की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बीते दिनों ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। दुपट्टे से गला घोंटने का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। इसी बीच आरोपी शौहर ने तलाक-तलाक-तलाक बोल दिया। बेटी के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.