अलीगढ़, अगस्त 21 -- Aligarh News: अलीगढ़। थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल में ब्रह्माकुमारी संस्था के सौजन्य से नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के साथ-साथ मोबाइल, टीवी व कंप्यूटर जैसे 'डिजिटल व्यसनों' के दुष्परिणामों की जानकारी देकर इनसे दूर रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज की बीके कविता, बीके महिमा, बीके अंजू और भाई कृष्ण ने छात्रों को संबोधित किया। अंत में विद्यार्थियों को स्वयं, परिवार, समाज और देश को नशा मुक्त रखकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय की अवैतनिक सचिव डॉ. पुष्पा शर्मा एवं प्रधानाचार्या ज्योत्स्ना जोशी और स्कूल प्रशासन ने ब्रह्माकुमारीज टीम का आभार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...