अलीगढ़, अगस्त 12 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जेसीआई शाइन अलीगढ़ की ओर से तीज महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को आगरा रोड स्थित होटल में तीज को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज पर्व की परंपराओं, रीति-रिवाजों और भारतीय संस्कृति को जीवंत रूप प्रदान किया। पूरे आयोजन में उमंग, उल्लास और उत्सव का माहौल बना रहा।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 'सात फेरे-सात वचन' रहा। इसके माध्यम से वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास, सम्मान, सहयोग एवं आपसी जिम्मेदारियों के महत्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। सात फेरों और सात वचनों की रस्म ने उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: वंडर वोमैनिया ट्रैवल्स ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव तीज डायरेक्टर जेसी रितु माहेश्वरी...