अलीगढ़, सितम्बर 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्रा ने सोमवार को तालानगरी में उद्यमियों के साथ बैठक की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया। उद्यमियों की मांग पर एसपी देहात ने शाम को इकाइयों की छुट्टी के समय 5 बजे से 6.30 बजे तक चौराहों पर पुलिस की तैनाती के निर्देश दिए। उद्यमियों ने कहा कि छुट्टी के समय भीड़ होने के कारण वारदात भी हो जाती है।तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के साथ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्रा ने तालानगरी का भ्रमण किया। तालानगरी में पुलिस व्यवस्था/ रात्रि गश्त आदि पर विशेष चर्चा की। तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन अध्यक्ष नेकराम शर्मा व महामंत्री सुनील दत्ता के सुझाव पर पुलिस अधीक्षक ने इकाइयों की छुट्टी के समय शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक ताला नगरी के मुख्य द...