अलीगढ़, अगस्त 18 -- Aligarh News: लोधा। थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर रसूलपुर में चोरों ने एक बार फिर ट्रांसफार्मर को निशाना बना लिया। रविवार रात अज्ञात चोर किसान भीमसैन के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसमें से कीमती कॉपर चोरी कर ले गए। सुबह खेतों की ओर पहुंचे ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा मिला तो इसकी जानकारी हुई। घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी दिखाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान पर जुलाई माह में भी चोर ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसमें से कॉपर चोरी कर ले गए थे। दोबारा उसी स्थान पर चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत है। उनका कहना है कि आए दिन ट्रांसफार्मर चोरी होने से गांव और आसपास के खेतों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। पहले से ही बिजली की आपूर्ति समय से नहीं हो रही है, जिससे किस...