Aligarh News: तहसील कोल परिसर में तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से एसी के कॉपर पाइप चोरी
अलीगढ़, सितम्बर 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। तहसील कोल परिसर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी का फायदा उठाकर बदमाश तहसील परिसर से तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों के एसी के कॉपर पाइप चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटनाओं को लेकर अधिवक्ताओं ने सुरक्षा पर चिंता जताई है। ब्रज विहार कॉलोनी निवासी महासचिव रामवीर सिंह एडवोकेट के अनुसार चार सितंबर को छुट्टी वाले दिन तहसील कोल परिसर में चोरी हो गई। बदमाशों ने रामवीर सिंह के चैंबर से एसी के कॉपर के पाइप, अर्जुन सिंह के चैंबर से कॉपर के पाइप व जिया उर्रहमान के चैंबर से एसी के कॉपर पाइप चोरी कर लिए। इससे पूर्व भी 17 अगस्त को एसी के पाइप चोरी होने की रिपोर्ट थाना बन्नादेवी में दर्ज कराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.