Aligarh News: डेयरी संचालक पर पांच हजार का जुर्माना
अलीगढ़, जुलाई 16 -- Aligarh News: अलीगढ़। वार्ड 25 ओजोन सिटी रोड मधुबन गीतांजलि कॉलोनी स्थित अवैध डेयरी संचालक द्वारा गोबर खाली प्लाट में डालने व भैंस को गली में बांधने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना नगर निगम ने लगाया। नगर निगम सेवा भवन में जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा को शिकायत मिली। जिस पर तत्काल कार्रवाई कराई। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा प्रवर्तन दल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने डेयरी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सड़क पर पशुओं को बांधने के लिए लगाई गई खूंटियों को हटवाया तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने के आरोप में Rs.5000 का जुर्माना वसूल किया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: अभिलेख अधूरे मिलने पर सीडीओ ने बाबू को दी चेतावनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.