अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- Aligarh News: दादाें। बुखार के रोगियों की समय से जांच एवं उपचार हेतु सीएचसी बिजौली की टीम ने गुरुवार को ग्राम नगला भूड़ में 60 घरों का घर-घर सर्वे किया। टीम ने मच्छरों का लार्वा मिलने पर उसे नष्ट किया और ग्रामीणों को सोर्स रिडक्शन व जलभराव न होने देने के लिए जागरूक किया। ग्राम प्रधान द्वारा एंटी लार्वा छिड़काव भी कराया गया। इस दौरान बुखार पीड़ित मरीजों की जांच कर 07 सैंपल लैब जांच हेतु जिला चिकित्सालय भेजे गए और 41 लोगों को दवा वितरित की गई।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार के नेतृत्व में एलटी पूजा, डॉ. जीशान, रूपेश व आशा कार्यकर्ता सरोज की टीम ने घर-घर सर्वे कर कैम्प लगाया। डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि डेंगू के 5 नमूने पॉजिटिव मिले हैं, सभी रोगियों का उपचार निगरानी में चल रहा है। टीम गांव में डेरा डाले हुए है और संक्रामक...