अलीगढ़, जुलाई 24 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत उन्नत भारत अभियान में प्रतिभागी संस्था धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ द्वारा गोद लिए गए गांव कोंछोड़ में गुरुवार को पौधरोपण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान व उनकी टीम के सभी सदस्यों व अधिकाश ग्राम वासियों के साथ-साथ उन्नत भारत अभियान के लिए संस्था द्वारा चयनित छात्र-छात्राओं ने पूर्ण सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।कार्यक्रम में पृथ्वी को प्रकृति की देन वनस्पति के रूप विभिन्न प्रकार पौधों का रोपण किया गया। रोपे गए पौधों में जामुन, यूकेलिप्टस, नीजिया, फ़ाइकस, नीम आदि मुख्य थे। पौधों का रोपण गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर किया गया। यह भी पढ़ें- नॉलेज पार्क में 500 पौधे लगाए महाविद्यालय के प्राचार्य प...