अलीगढ़, अगस्त 5 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददता धर्म समाज कॉलेज अलीगढ़ का खेल मैदान डे-नाइट मैदान के रूप में बदलेगा। स्टेडियम आधुनिक फ्लड लाइटों से सुसज्जित किया जाएगा। जिससे यहां दिन और रात में खेल गतिविधि आयोजित हो सकेंगी। यह घोषणा अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल द्वारा दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान किया।बुधवार को डीएस कॉलेज में नव प्रवेशित छात्र -छात्राओं के दो दिवसीय दीक्षारम्भ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि धर्म समाज समिति के सचिव राजीव अग्रवाल 'अनु' ,विशिष्ट अतिथि महापौर प्रशांत सिंघल, प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अंजुल सिंह, मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रोफेसर रेनू सिंघल, आईक्यूएसी कन्वीनर प्रोफेसर मंजू गिरि, डॉ. ज्योत्सना चंदेल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष ...